Site icon Samagra Bharat News website

केरल पुलिस की अपराध शाखा ने पीसी जॉर्ज के आवास पर छापा मारा

समग्र समाचार सेवा
कोट्टायम, 25 अगस्त।केरल पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को जिले के एराट्टुपेट्टा इलाके में स्थित पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज के आवास पर छापा मारा।

सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी 2017 में हुए एक अभिनेत्री से मारपीट एवं यौन शोषण के मामले के संबंध में सबूत जुटाने के लिए की गई।

केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी के प्रमुख जॉर्ज ने इस मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था।

जॉर्ज को नफरत भरे भाषण देने के आरोप में इस साल दो बार गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Exit mobile version