Site icon Samagra Bharat News website

 डीआरडीओ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए समीर वी कामत, सतीश रेड्डी बने रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 अगस्त। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, प्रसिद्ध वैज्ञानिक समीर वी कामत को गुरुवार को रक्षा अनुसंधान और विकास सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कामत को 60 वर्ष की आयु तक या अगले आदेश जारी होने तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार वर्तमान में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी को रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। रेड्डी ने रक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास का नेतृत्व किया हैं।

डॉ समीर वेंकटपति कामत 1 जुलाई 2017 से डीआरडीओ में महानिदेशक (नौसेना प्रणाली और सामग्री) के रूप में सेवा दे रहे हैं। डॉ कामत ने 1985 में आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक इंजीनियरिंग (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और सामग्रियों के यांत्रिक व्यवहार के क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ अमेरिका के द ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से 1988 में सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

Exit mobile version