Site icon Samagra Bharat News website

5 सितंबर को 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अगस्त। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

इस कार्यक्रम का दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/moe पर भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version