Site icon Samagra Bharat News website

भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ी है- यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा

समग्र समाचार सेवा
बरेली, 29 अगस्त। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में इस साल भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है, जिससे बिजली आपूर्ति की समस्या पैदा हो रही है.

उन्होंने यहां एक समीक्षा बैठक में कहा कि जहां बिजली का उत्पादन बढ़ा, वहीं कम बारिश से मांग भी बढ़ी।

शर्मा ने कहा, “इस साल भीषण गर्मी थी जिसके कारण बिजली की मांग में वृद्धि हुई थी। परिणामस्वरूप, बिजली की आपूर्ति में समस्याएं थीं। पिछले साल की तुलना में, इस साल बिजली उत्पादन अधिक था और आपूर्ति भी 1.5 गुनाअधिक थी।
उन्होंने कहा, ”इस साल कम बारिश के कारण कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग ज्यादा रही. इसकी वजह से किसानों को बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है.”

शर्मा ने 41.685 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 23.989 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना प्रमाण पत्र वितरित किए।

Exit mobile version