Site icon Samagra Bharat News website

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामलें को लेकर कोर्ट ने भेजा समन

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 31अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को समन भेजा है. पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मामले में हाल ही में दायर पूरक आरोपपत्र पर यह संज्ञान लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के पैसे की लाभार्थी के रूप में पाया था. ईडी ने बताया कि जैकलीन जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला शख्स है. मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी.

इससे पहले ED ने पाया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उसे 10 करोड़ रुपये के उपहार भेजे थे. ईडी ने अब तक धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जैकलीन की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कई राज्यों की पुलिस और तीन केंद्रीय एजेंसियों – सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर द्वारा 32 से अधिक आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है.

Exit mobile version