Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 अगस्त। एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में हाल ही में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष वॉलीबॉल अंडर -20 टीम ने बुधवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया कि वीपी धनखड़ ने टीम को दो दशकों में पहली बार पदक दिलाने के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।

धनखड़ के कार्यालय ने बातचीत की तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा किया।

Exit mobile version