Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर व्यक्त किया शोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”सोनिया गांधी जी को उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक। उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।”

कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया और रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष 23 अगस्त को अपनी 90 वर्षीय मां से मिलने गई थीं।

Exit mobile version