Site icon Samagra Bharat News website

मेघालय में “जिहादी गतिविधियों” की आहट, हाई अलर्ट मोड़ पर राज्य की पुलिस

समग्र समाचार सेवा
शिलांग, 2सितंबर। मेघालय पुलिस बांग्लादेश से लगी सीमा के निकट “जिहादियों” की संभावित गतिविधियों के बारे में पता चलने के बाद हाई अलर्ट पर है और आसपास के इलाकों में कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी एल.आर. बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

बिश्नोई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस को सीमा के पास “जिहादियों” की संभावित गतिविधियों के बारे में सूचना मिली है।

उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, “जिहादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद, हम विशेष रूप से बांग्लादेश सीमा के पास महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी संभावित गतिविधि को लेकर सतर्क हैं।”

बिश्नोई ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर शिलांग से दिल्ली तक बीएसएफ की मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सात राज्यों – मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी और दिल्ली से गुजरने के बाद 16 सितंबर को रैली का समापन होगा।

Exit mobile version