Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2 सितंबर। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को मामूली प्रशासनिक फेरबदल में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया।
राज्य सरकार के एक आदेश के मुताबिक 2011 बैच के अधिकारी आस्तिक पांडेय को पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त आयुक्त बनाकर भेजा गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) नितिन गद्रे के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया कि 2009 बैच के अधिकारी सुहास दिवसे को खेल और युवा मामलों के आयुक्त के तौर पर पदस्थ किया गया है, वहीं 2006 बैच के वरिष्ठ नौकरशाह ओमप्रकाश बाकोरिया को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Exit mobile version