Site icon Samagra Bharat News website

सेना के पूर्व सैनिक ने बीजेपी विधायक के खिलाफ किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 3सितंबर। गुजरात में सत्ता पर काबिज बीजेपी के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. ओडेदरा नजदीकी शिशाली गांव का रहने वाला है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने पोरबंदर के विधायक बोखिरिया को बताया था कि ओडेदरा ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.’’

उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Exit mobile version