Site icon Samagra Bharat News website

केरल: एम.बी. राजेश ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा
तिरुवनंतपुरम, 4सितंबर। केरल में एम.बी. राजेश ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।
राज्य में सत्तारूढ़ माकपा ने उन्हें एलडीएफ सरकार में मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है, जिसके बाद राजेश ने पद से त्यागपत्र दिया। राजेश ने अपना त्यागपत्र विधानसभा उपाध्यक्ष चित्तयम गोपाकुमार को सौंपा।

इस्तीफे के बाद राजेश ने संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि राजेश अगले सप्ताह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

माकपा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र की घोषणा की थी। राजेश के स्थान पर पार्टी की राज्य समिति के सदस्य और थलास्सेरी के विधायक ए.एन. शमसीर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा।

पिछले सप्ताह माकपा का राज्य सचिव नियुक्त किए जाने के बाद गोविंदन के त्यागपत्र के बाद यह फेरबदल हुआ है।

Exit mobile version