Site icon Samagra Bharat News website

एशिया कप 2022: जानें कब और कहां देखें भारत vs श्रीलंका टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5सितंबर। एशिया कप के सुपर 4 राउंड के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. अब फाइनल में पहुंचने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे और अपने बेहतर रन रेट का ख्याल रखना पड़ेगा. भारत को अब लीग स्टेज में ग्रुप B से यहां आईं दो टीमों श्रीलंका और अफगानिस्तान से मुकाबला करना है. टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दुबई के मैदान पर मैच खेलने उतरेगी. पाकिस्तान से हार चुकी टीम इंडिया अब श्रीलंका को हर हाल में मात देकर टूर्नामेंट में वापसी को बेकरार होगी.

दूसरी ओर श्रीलंका की टीम यहां अफगानिस्तान को हराकर आई है और अब वह अपनी विजयी लय कायम रखना चाहेगी. दसुन शनाका की कप्तानी में खेल रही इस टीम के पिछले दो मैचों को देखें तो अब यह लड़ती नजर आ रही है और वह भी निडर होकर क्रिकेट खेलना चाहती है. लीग स्टेज में अफगानिस्तान से हारने के बाद उसने पहले बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया और फिर सुपर 4 राउंड के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान से अपनी लीग स्टेज की हार का बदला भी ले लिया. अब भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर वह एशिया कप के खिताब पर अपनी दावेदारी ठोकना चाहेगी.

जानें-कब और कहां देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 का मैच मंगलवार, 6 सितंबर को दुबई क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेंला जाएगा.
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम सात बजे होगा.
मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

Exit mobile version