Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान में 21 दिन रहेगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 6सितम्बर। कांग्रेस के प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस् थान में प्रवेश के बाद लगभग 21 दिन राज् य से होकर गुजरेगी। पार्टी के प्रदेश अध् यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

उन् होंने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा से पहले करीब एक माह तक राजस्थान के प्रत्येक गांव, ढाणी, ब्लॉक एवं वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर पदयात्रा निकालेंगे और जन-जागरण का कार्य करेंगे।

डोटासरा ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा जब राजस्थान में प्रवेश करेगी तब राजस्थान के सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उसमें शामिल होंगे।

बता दें कि सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा राजस् थान के झालावाड़, कोटा, दौसा व अलवर जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा इस साल अक्टूबर-नवंबर में राज्य में पहुंचेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले कुल 117 नेताओं में से नौ नेता राजस् थान के होंगे।

Exit mobile version