Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने लिज ट्रस को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिज ट्रस को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है। मोदी ने उन्हें उनकी नई भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा :
“ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के लिए @trussliz को बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। आपको आपकी नई भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के लिए शुभकामनाएं।”

Exit mobile version