Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओणम पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं व बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8सितंबर। ओणम पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

उनका शुभकामना संदेश निम्नवत है –

“ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शभकामनाएं और बधाई देता हूं।

सम्राट महाबली की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व, ईमानदारी, करुणा तथा त्याग जैसे उदात्त गुणों का प्रतीक है। यह, खेतों में लहलहाती फसलों के रूप में प्रकृति के असीम वात्सल्य का उत्सव मनाने का भी अवसर है।

मेरी कामना है कि ओणम का पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख लाए।”

Exit mobile version