Site icon Samagra Bharat News website

कंगना रनौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, इंस्टाग्राम पोस्ट की तस्वीर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते शुक्रवार भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक फूलों का गुलदस्ता दिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ मुलाकात के अनुभव भी साझा किए. कंगना ने लिखा, ‘माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मिलना कितना सुखद, सम्मान की बात है.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवाज, शांत आचरण और करुणामय निगाहों की तारफी करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठी द्रौपदी मुर्मू किसी देवी जैसी दिखती हैं जो शक्ति और मार्गदर्शन का प्रतीक है.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जैसा कि अध्यक्ष महोदया ने मेरे काम के लिए मेरी सराहना की, मैंने माननीय राष्ट्रपति से कहा कि जब वह इस देश में एक नागरिक के लिए सर्वोच्च स्थान पर पहुंचीं, तो हर महिला को गर्व हुआ, हम इसके लिए सदा आभारी हैं, मैं अभी भी उनसे मिलने की खुशी से फूले नहीं समा रही हूं… जय हिंद.’

Exit mobile version