Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेन्द्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने विकासशील देशों में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जलवायु वित्त जुटाने की पहल सहित पारस्परिक हित के द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों के लिए न्यायसंगत, समय पर और पर्याप्त जलवायु वित्त सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया और इस संबंध में जोनास गहर स्टोर की प्रतिबद्धता की सराहना की।

दोनों नेताओं ने ब्लू इकोनॉमी पर टास्क फोर्स के अंतर्गत जारी विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग पहलों की समीक्षा की। उन्होंने हरित हाइड्रोजन, नौवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-नॉर्वे के बढ़ते सहयोग पर भी संतोष व्यक्त किया।

Exit mobile version