Site icon Samagra Bharat News website

सीएम गहलोत ने अमित शाह को दिया जवाब, कहा- ढाई लाख का चश्मा पहनते हैं बीजेपी नेता

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot has once again targeted the central government. Gehlot said on Tuesday that the constitution

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 12सितंबर। राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर भाजपा नेताओं के सवाल उठाए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. अशोक गहलोत ने दावा किया कि गृहमंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है, जबकि भाजपा नेता ढाई-ढाई लाख रुपए के चश्मे पहनते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी कामयाब हो रही है और इससे भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं.

अशोक गहलोत ने चुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(भाजपा नेता) एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, जबकि इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं. इनका मफलर 80000 रुपये का है, जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं… तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग.’’
गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा यात्रा के दौरान कथित तौर पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है, जिसकी कीमत 41,000 रुपये से अधिक बताई जाती है. अशोक गहलोत ने यात्रा के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘(यात्रा) बहुत कामयाबी के साथ चल रही है. जनता से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है. राहुल गांधी जो संदेश जो दे रहे हैं जनता उसे अपना रही है.’’ अशोक गहलोत ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री हों या गृह मंत्री या भाजपा के अन्य नेता, सभी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाकर गांधी पर हमले कर रहे हैं. उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है क्या? ये लोग टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं.’’

 

Exit mobile version