Site icon Samagra Bharat News website

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया यह आरोप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12सितंबऱ। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी वजह पिछले कुछ महीनों के दौरान कांग्रेस के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व को बताया है।
चौधरी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान एपीसीसी के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व के कारण असम में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान अस्थिरता ने मेरे लिए कांग्रेस के सदस्य के रूप में बने रहने का कोई कारण नहीं छोड़ा है।

चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि उन विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी। उन्होंने पत्र में कहा कि क्रॉस वोटिंग में शामिल विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से मेरे जैसे हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है, जिन्होंने सालों तक पार्टी के लिए खून-पसीना दिया है।

Exit mobile version