Site icon Samagra Bharat News website

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, दमन दीव में जेडीयू के 15 जिला पंचायत सदस्य बीजेपी में शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13सितंबर। बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश फिर मणिपुर और अब दमन और दीव. दमन और दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

बीजेपी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि दमन और दीव में जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली BJP का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दानह एवं दमन दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई.”

इससे पहले भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में जद (यू) को झटका दिया था. कुछ ही दिनों पहले अरुणाचल प्रदेश में जद (यू) के विधायकों का दामन थाम लिया था. अरुणाचल प्रदेश के अलावा मणिपुर में भी जद (यू) के 7 विधायकों में 5 विधायक पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो गए थे. मणिपुर विधान सभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, जॉयकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे भाजपा में शामिल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में JDU के अधिकांश MLA भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत पांचों विधायक के बीजेपी में विलय को स्वीकार किया था।

Exit mobile version