Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान: मंत्री अशोक चंदना के कार्यक्रम में हुआ बवाल, जूते-चप्पल फेंके गए, यहां देखें वीडियो

समग्र समाचार सेवा
अजमेर, 13सितंबर। राजस्थान के अजमेर में कल सोमवार को राज्य के खेल मंत्री अशोक चंदना के कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट के नारे लगे और कुछ शरारती तत्वों ने जूते-चप्पल फेंके. इस घटना से गुस्साए मंत्री अशोक चंदना ने धमकी तक दे डाली है, वहीं विपक्ष ने मंत्री चंदना के बयान पर सख्त ऐतराज जताया है।

अजमेर में अपने खिलाफ हुई नारेबाजी को लेकर राजस्थान खेल मंत्री अशोक चांदना ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर खुलकर विवादित बयान दे डाला है. खेल मंत्री चंदना ने ट्वीट किया, ” मुझ पर जूता फिंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है. जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं.”।

वहीं राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने खेल मंत्री चांदना के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अशोक चांदना ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ उस तर्ज़ पर अपनी खीझ मिटा रहे हैं… उन्होंने कई बार, कई जगहों पर सचिन पायलट के लिए कसीदे पढ़े थे. जिस तरह से उन्होंने बोला वह अहंकार की भाषा है. यह भाषा तानाशाही के शासन में हो सकती है।

Exit mobile version