Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश: 20 सितंबर को होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 15सितंबर। हिमाचल प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 20 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अस्वस्थता के चलते 15 सितंबर को प्रस्तावित बैठक को टाला गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तीन से चार दिनों तक चलने की संभावना है। इस बैठक में राज्य चुनाव कमेटी की ओर से 35 से 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे गए सिर्फ एक-एक दावेदार के नाम पर मुहर लगाते हुए केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन हो सकती है। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची इसी माह के अंत तक जारी करने के लिए मामला संसदीय बोर्ड के पास जाएगा। 20 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी।

Exit mobile version