गुस्ताखी माफ़ हरियाणा: सीएम मनोहरलाल पहुंचे रोहतक – बुजर्गो की पेंशन काटने के मामले सुलझाए
नवीन जयहिंद के इंजेक्शन का असर -काम को धक्का मारने के लिए मनोहर लाल को एक जय हिंद चाहिए।
भूपिंदर या दीपेंदर की बयानबाजी का कोई असर नहीं होता। रोहतक में एक करीब सौ साल के बुजर्ग को मुर्दा दिखा उसकी पेंशन बंद कर दी।
नवीन जयहिंद ने बैंड- बाजे के साथ उस बुजर्ग की बारात निकाल रोहतक रेस्ट हाउस पहुंचकर कहा कि तुम्हारा फूफा अभी जिन्दा है। फिर ऐसे सेंकडो मामले आने लगे। जयहिंद ने तो इसे बड़ा इशू बना दिया।
मामला बुजर्गो और सरकार के निकम्मेपन से जुड़ा था तो मनोहर लाल को तगड़ा झटका लगा। आनन फानन में रोहतक पहुंचे।
बुजर्गो की शिकायते सुन अफसरों को हल करने का सख्त आदेश दिया। एक बुजर्ग महिला को जेब से एक महीने की पेंशन दी और कहा के आगे से घर पहुंचेगी।
भाई जयहिंद ने तो कमाल कर दिया और वो पीडित बुजर्गो के लिए मसीहा बन कर उभरे।
अब मनोहर लाल को गुस्ताखी माफ़ हरियाणा की जनहित में बिन मांगी सलाह:
खट्टर साहिब सीएम विंडो , फ्लाइंग स्क्वाड ,और तमाम तामझाम के बावजूद आप की गवर्नेंस का जनाजा निकल गया है।
पहले लाखो लोग प्रॉपर्टी आई डी के मामले में याशी कंपनी के इंजेक्शन का दर्द महसूस कर रहे है और आप उस कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर लोगो के जखम पर मरहम लगाने की बजाये नमक छिड़क रहे हो।
प्रदेश में रेत माफिया, माइन माफिया और वाइन माफिया हावी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भट्टा बैठ गया है। आप हर महीने गुरुग्राम आते तो हो, कभी वहा के सिविल अस्पताल की सुध भी ले लो।
रोहतक जहा आप आये हो , वहा गरीबो के इलाज के लिए एकमात्र सुविधा मेडिकल कॉलेज है।आपकी सरकार के रहते वहा क्या हाल है ?अपने सीआईडी चीफ की रिपोर्टो को नजरअंदाज कर जनता से सीधा सम्बन्ध बनायों तो पता लगे के परदेस में आपकी और आपकी सरकार और आपके मंत्रियों की क्या छवि है ?
चलो मान लेते है कि आप खुद ईमानदार हो। पहले के चीफ मिनसिटेरस की तरह आपके परिवारियों की भी पर्शाशन में लम्बी चौड़ी दख़लंदाजी नहीं है। लेकिन आप करप्शन की शिकायते आने के बाद भी चुपी साध लेते हो। बकोल शायर कुछ तो मजबूरिया रही होंगी यू ही तो कोई बेवफा नहीं होता।

