Site icon Samagra Bharat News website

स्पा में काम करने वाली महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
धारवाड़ , 19सितंबर। कांग्रेस के एक नेता को यहां एक स्पा में काम करने वाली अपनी कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब महिला स्पा में आई तो कांग्रेस नेता मनोज करजागी ने उसका उत्पीड़न किया. उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद करजागी को गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत ने करजागी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

करजागी पर धारवाड़ जिले में अपने ही सैलून की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. स्पा में ब्यूटिशियन का काम करने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है, जिसमें उसने कहा है कि मनोज करजागी शनिवार को सैलून आया और उसे जबरदस्ती गले लगाने लगा और चूमने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उसके बाद उसने घबराहट में अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी. वह अपने दो दोस्तों को लेकर सैलून पहुंचा और कांग्रेस नेता की पिटाई कर दी.

जानकारी के मुताबिक आरोपी को महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे महिला का यौन उत्पीड़न करने के अलावा अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि मनोज करजागी कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का सहयोगी है और पार्टी की गतिविधियों में शामिल था. वह सिद्धारमैया के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक राज्य परिवहन निगम का निदेशक भी रह चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Exit mobile version