Site icon Samagra Bharat News website

मोहाली वीडियो लीक मामला: बवाल के बाद 2 वॉर्डन सस्पेंड, 6 दिन के लिए कैंपस शटडाउन

समग्र समाचार सेवा
मोहाली, 19सितंबर। मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया था। जिसके चलते इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।

आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दिए। इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 6 दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।

Exit mobile version