Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी की पहली लिस्ट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20सितंबर। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. आप ने फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉ राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपरा और श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव को लेकर 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. आम आदमी पार्टी इससे पहले भी 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो सूचियों में 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है.

आम आदमी पार्टी इन दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपना विस्तार कर रही है. गुजरात के चुनावों की कमान केजरीवाल ने खुद अपने हाथों में ले रखी है, वह बैक टू बैक गुजरात में रैलियां कर रहे हैं और बीजेपी से सीधा मुकाबला होने का दावा कर रहे हैं.

Exit mobile version