Site icon Samagra Bharat News website

राकेश सरवाल को राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम के एमडी के रूप कार्यकाल बढ़ा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 सितंबर। राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में राकेश सरवाल (आईएएस: 1988: टीआर) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से मंगलवार (20.09.2022) को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट नियुक्ति समिति ने सरवाल की प्रतिनियुक्ति अवधि को 30.09.2022 से आगे बढ़ाकर 30.09.2023 तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में भी नियुक्त किया गया है, जब तक कि एक नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती या अगले आदेश जारी नहीं हो जाते।

Exit mobile version