Site icon Samagra Bharat News website

डॉ. एम श्रीनिवास बने एम्स के नए डायरेक्टर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23सितंबर। डॉक्टर एम. श्रीनिवास एम्स के नए डायरेक्टर बन गए हैं. पूर्व एम्स प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के रिटायर होने के बाद डॉ. एम श्रीनिवास को यह जिम्मेदारी मिली है. मालूम हो कि AIIMS के नए प्रमुख डॉ. एम श्रीनिवास हैदराबाद में ESIC अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डीन थे. मालूम हो कि डॉ. श्रीनिवास 2016 में हैदराबाद में ESIC अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति से पहले AIIMS दिल्ली में बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग में प्रोफेसर थे.

मालूम हो कि डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल पहले 24 मार्च तक था, जिसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. बाद में इसे तीन और महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. डॉ. गुलेरिया को 28 मार्च 2017 को पांच साल के लिए एम्स का निदेशक नियुक्त किया गया था.

 

Exit mobile version