Site icon Samagra Bharat News website

भारत ने दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24सितंबर। भारत ने दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली है। नागपुर में कल भारत ने 91 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 46 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 43 और कप्तान ऐरॉन फिंच ने 31 रन का योगदान दिया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो विकेट पर लिए।

मैदान गीला होने के कारण मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था।

तीसरा और अंतिम मैच कल हैदराबाद में खेला जाएगा।

Exit mobile version