Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में 3 न्यायाधीशों के नियुक्ति को दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24सितंबर। राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में 3 न्यायाधीशों के नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने अधिसूचना सं. के.13023/02/2022-यू स.II दिनांक 23.09.2022 के द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश सर्व/श्री न्यायमूर्ति (i) मोहम्मद घोष शुकुरे कमल, (ii) राजेंद्र बादामीकर और (iii) सुश्री न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निसा मोहिउद्दीन को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Exit mobile version