Site icon Samagra Bharat News website

केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का निधन

समग्र समाचार सेवा
तिरुअनंतपुरम, 25 सितंबर।केरल के पूर्व मंत्री और नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का आज सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित विभिन्‍न दलों के कई नेताओं ने आर्यदान मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version