Site icon Samagra Bharat News website

 आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 26 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से दो दिनों के लिए गुजरात में रहेंगे। वे अहमदाबाद में किसान सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार वह अहमदाबाद जिले के साणंद में एक अस्पताल और यहां एक झील सौंदर्यीकरण परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह 26 और 27 सितंबर को गुजरात में रहेंगे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

वह अहमदाबाद जिले के बावला में एक किसान सम्मेलन में भाग लेंगे, और एसपी रिंग रोड पर एक ओवरब्रिज, साणंद में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अहमदाबाद नगर निगम कार्यालय को भी समर्पित करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के किसान 164 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए “ऋण स्वीकर सम्मेलन” (आभार स्वीकृति सम्मेलन) का आयोजन कर रहे हैं।

“किसान लंबे समय से सिंचाई जल आपूर्ति की मांग कर रहे थे। सांसद के रूप में शाह ने इन किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान की सिफारिश की जिसके बाद गुजरात सरकार ने फतेवाड़ी-खरिकाट सिंचाई परियोजना के तहत 164 गांवों को शामिल किया।

Exit mobile version