Site icon Samagra Bharat News website

सचिन पायलट ने राहुल-सोनिया से 14 बार की फोन पर बात- सूत्र

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27सितंबर। राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट के बीच पार्टी के दोनों ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन आज अपनी लिखित रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेंगे. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अशोक गहलोत ने कल देर रात सोनिया गांधी से लंबी बातचीत की है, उन्होंने सारी स्थिति पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि आप जो फैसला लेंगी हम उसके लिए तैयार हैं. अजय माकन की भूमिका पर बातचीत की गई है. इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि सचिन पायलट ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कल करीब 14 बार फोन पर बात की है, उन्होंने जारी बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मुझे कितनी बार अपमान बर्दाश्त करना होगा. सूत्रों का दावा है कि आलाकमान ने सचिन को भरोसे का आश्वासन दिया है.

निर्दलीय विधायक ख़ुशवीर सिंह ने कहा कि बहते हुए पानी के विपरीत जाना आसान नहीं होता लेकिन सोनिया गांधी ने मुझे टिकट दिया था. मैं उन सौभाग्यशाली विधायकों में से एक हूं. उन्होंने कहा कि मैंने TV पर अजय माकन का भावुक बयान देखा है, मैंने निर्णय किया है कि सोनिया गांधी जो आदेश करेंगी मैं वो मानूंगा.

Exit mobile version