Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने जनता से किया आग्रह, ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़ कर ले भाग

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से नमो ऐप पर उपलब्ध 25 सितंबर 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया है। मोदी ने यह भी कहा कि इस महीने के मन की बात में, वन्य जीवन से लेकर पर्यावरण और संस्कृति से लेकर भारत के समृद्ध इतिहास तक के विषयों को शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हाल के #MannKiBaat कार्यक्रम में, हमने वन्य जीवन से लेकर पर्यावरण और संस्कृति से लेकर भारत के समृद्ध इतिहास तक के विषयों को शामिल किया था। नमो ऐप पर एक दिलचस्प प्रश्नोत्तरी उपलब्ध है, जिसमें मैं आप सभी से भाग लेने का आग्रह करता हूं।”

Exit mobile version