Site icon Samagra Bharat News website

जी-20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने बाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय चर्चा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28सितंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर आज अपने मंत्रालय के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया के बाली पहुंचे। बाली में श्री तोमर ने कनाडा की कृषि एवं कृषि खाद्य मंत्री सुश्री मैरी क्लाउड बिब्यू तथा ऑस्ट्रेलिया के सहायक व्यापार और विनिर्माण मंत्री श्री टिम आयर्स के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं।

अपनी द्विपक्षीय बैठकों में तोमर ने दोनों देशों के मंत्रियों को अगले वर्ष भारत में होने वाले जी-20 कृषि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने भारत की अगुआई में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष-2023 के लिए उनसे सहयोग का अनुरोध किया। इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के मंत्रियों ने अपनी ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

Exit mobile version