Site icon Samagra Bharat News website

काबुल की शिया बहुल इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर बम धमाका, 21 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30सितंबर। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया बहुल इलाके में शुक्रवार तड़के विस्फोट हुआ। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। विस्फोट की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, मस्जिद के अंदर धमाका हुआ। इसमें बहुत सारे लोग मारे गए हैं लेकिन सही संख्या अभी नहीं बताई जा सकती।

धमाका बहुत ही जोरदार था। मस्जिद के आसपास के घरों के शीशे भी धमाके की वजह से टूट गए। तालिबान के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मरने वालों में मस्जिद के इमाम भी शामिल हैं।

काबुल के इमरजेंसी अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 27 लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसमें एक सात साल का बच्चा भी है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और ऐंबुलेंस पहुंच गई। बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब तालिबान अपना विजय सप्ताह बना रहा है। 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था।

पिछले सप्ताह एक मदरसे में मौलवी की भी हत्या कर दी गई थी। वह मौलवी आईएस को लेकर काफी आक्रामक भाषण दिया करता था। गुरुवार को मदरसे में आत्मघाती हमले में वह मारा गया। जिहादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Exit mobile version