Site icon Samagra Bharat News website

नोएडा के एक कॉल सेंटर में लगी आग, कोई जान-माल का नही हुआ नुकसान

समग्र समाचार सेवा
नोएडा, 30सितंबर। उत्तर प्रदेश में गौतमबद्धनगर के नोएडा सेक्टर तीन में स्थित एक कॉल सेंटर में शुक्रवार को सुबह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गयी। इसमें दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आग बुझाने और राहत एवं बचाव अभियान को पूरा किया गया। सिंह ने बताया कि नोएडा फेज 1 स्थित फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना सुबह 07:43 बजे को मिली। तत्काल दमकल विभाग की टीम को भेजा गया।

आग की घटना को लेकर गाजियाबाद के CFO सुशील कुमार सिंह ने बताया कि, ”सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर पहुंची। कॉल सेंटर में आग लगी थी। 5 लोग यहां फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग को बुझा दिया गया है।”

Exit mobile version