Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस ने ब्रजलाल खाबरी को UPCC का प्रमुख नियुक्त किया, नसीमुद्दीन, अजय राय समेत 6 उपाध्यक्ष बनाए

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1अक्टूबर।कांग्रेस ने शनिवार को ब्रजलाल खाबरी को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का (UPCC) प्रमुख नियुक्त किया है.पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में छह क्षेत्रीय प्रमुखों की भी नियुक्ति की.

पार्टी अध्यक्ष द्वारा नियुक्त इन क्षेत्रीय प्रमुखों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित शामिल हैं.

बता दें कि ब्रजलाल खाबरी लोक सभा सदस्य और राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं.वह अभी एस सी विभाग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं.

Exit mobile version