Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अंबाजी मंदिर में दर्शन किया और पूजा-अर्चना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को गुजरात में 51 शक्तिपीठों में से एक अंबाजी मंदिर गए और वहां दर्शन किया एवं पूजा-अर्चना की।

इससे पहले अंबाजी में विभिन्न विकास योजनाओं को समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘नवरात्रि’ के पावन अवसर पर अंबाजी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलने पर अत्‍यंत प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री वर्तमान में गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Exit mobile version