Site icon Samagra Bharat News website

दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली. 2अक्टूबर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।
मुर्मू ने कहा,“दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा, ” मां दुर्गा शक्ति स्वरूप हैं और यह पर्व नारी शक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का अवसर है। जिस समाज में हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण को सही मायने में प्रोत्साहित किया जाता है, उसे आधुनिक, विकसित और न्यायपूर्ण समाज माना जा सकता है। मां दुर्गा के नौ रूप प्रकृति मां की असीम शक्ति के प्रतीक हैं।

मैं कामना करती हूं कि दुर्गा पूजा के त्योहार के माध्यम से हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो। आइए हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां महिलाओं का अधिक से अधिक सम्मान हो और वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रूप से योगदान दे सकें।”

उन्होंने कहा कि मैं जगत जननी मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि वह हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमारे सभी देशवासी सुख और समृद्धि का जीवन व्यतीत करें।

Exit mobile version