Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात: भैसों के झुंड से टकराई वंदे भारत ट्रेन, खुल गया इंजन का एक हिस्सा

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 6अक्टूबऱ। मुंबई से गुजरात के गांधीनगर जा रही वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना की शिकार हो गई. यह ट्रेन वातवा और मणिनगर स्टेशन के बीच भैंसों के झुंड से टकरा गई. दुर्घटना के बाद कई भैसों की मौत हो गई और ट्रेन के इंजन का कुछ हिस्सा टूट गया. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा गैरतपुर और वटवा स्टेशन के बीच सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ.
रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना में इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. प्रवक्ता ने बताया, ‘तीन-चार भैंसें अचानक मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के रास्ते में आ गईं, जिससे एफआरपी (फाइबर प्रबलित प्लास्टिक) से बने ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है.

प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना में ट्रेन का कोई परिचालनात्मक हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है. प्रवक्ता ने कहा, ‘हादसे के बाद रेलवे मार्ग से आठ मिनट के भीतर अवशेषों को हटा दिया गया और फिर ट्रेन चली तथा समय पर गांधीनगर पहुंच गई. रेलवे आस-पास के ग्रामीणों को ट्रैक के पास मवेशियों को न छोड़ने की सलाह दे रहा है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए और उन्नत संस्करण को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की थी.

(इनपुट: भाषा)

Exit mobile version