Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी, बेहाल होंगे ये 17 राज्य

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 अक्टूबर।उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के कई राज्य बारिश से बेहाल हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक विभिन्न शहरों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में कल (शनिवार) से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का स‍िलसिला जारी है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव है।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक करीब 17 राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक बादल जमकर बरसने वाले हैं। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों एवं तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version