Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने गंधडा गुड़ी का ट्रेलर जारी होने पर दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की प्रिय परियोजना गंधडा गुड़ी का ट्रेलर रिलीज होने पर शुभकामनाएं दी हैं। ये फिल्म कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को एक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि स्वर्गीय पुनीत राजकुमार दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों में मौजूद हैं।

दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार के एक ट्वीट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“अप्पू दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। वे प्रतिभावान, ऊर्जा से भरपूर और अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। गंधडा गुड़ी कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मां प्रकृति को एक श्रद्धांजलि है। इस प्रयास को मेरी शुभकामनाएं।”

Exit mobile version