Site icon Samagra Bharat News website

आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अक्टूबर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं. अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली साउथ इंडिया के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था. उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि CBI ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया.

उन्होंने बताया कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था. यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है.

Exit mobile version