Site icon Samagra Bharat News website

भारत vs वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अक्टूबर। भारत के दिए 159 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन 145 रन ही ना सकी और टीम इंडिया ने 13 रन से अभ्यास मैच जीता. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलताएं मिली.

भारतीय टीम के पहले अभ्यास मैच में एक बार फिर डेथ ओवर गेंदबाजी की समस्याएं दिखीं. हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में कुल 16 रन गए. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में कुल 64 रन लुटाए जो कि चिंता की बात है.

पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने रोहित और ऋषभ पंत के साथ पारी की शुरुआत की है, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजी सस्ते में आउट हुए और टीम इंडिया ने 33 रन पर दो विकेट खो दिए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा भी ज्यादा देर नहीं टिके और 73 रन पर टीम इंडिया का तीसरा विकेट भी गिरा. फिल हाल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने भारतीय पारी को संभाला.

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर बनाया है. यादव ने 35 गेंदो पर 52 रन की पारी खेली. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदो पर 29 रन बनाए. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा.

भारत टी20 विश्व कप टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह | नेट गेंदबाज: उमरान मलिक, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन

Exit mobile version