Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण व भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अद्वितीय है। उन्होंने लाखों लोगों को राष्ट्र निर्माण में स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें हमेशा लोकतांत्रिक आदर्शों के पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। ग्रामीण भारत और कृषि के बारे में उनकी समृद्ध समझ उनके कार्यों में परिलक्षित होती है। वे एक उत्कृष्ट विचारक भी थे।”

Exit mobile version