Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा है कि वह साहस और दूरदर्शिता का पर्याय थीं।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“ राजमाता विजया राजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह साहस और दूरदर्शिता का पर्याय थीं। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व के बारे में पिछले #मन की बात कार्यक्रमों में से एक के दौरान मैंने जो कहा था, उसे मैं साझा कर रहा हूं।”

Exit mobile version