Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने कश्मीर पंडित की गोली मारकर हत्या

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 15अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाया है, शनिवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक शख्स की हत्या कर दी गई, मृतक कश्मीरी पंडित बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूरन कृष्ण पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जख्मी कृष्ण को शोपियां अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पूरन कृष्ण के हत्याकांड का मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है, लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक निर्दोषों को निशाना बनाया जाता रहा जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया था. अधिकारियों के अनुसार य़ह आईईडी लगभग 16 किलोग्राम का था. उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने उत्तरी कश्मीर जिले के अस्तांगो इलाके में आईईडी बरामद किया. इस विस्फोटक उपकरण को खत्म करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था.

Exit mobile version