Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को नियुक्त किया त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा के लिए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।
त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और असम में भी पार्टी मामलों के प्रभारी थे।
वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वह राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे लेकिन इस साल योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।

Exit mobile version