Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज पटेल ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल- यहां देखे वीडियो

समग्र समाचार सेवा
रीवा, 18अक्टूबर। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज पटेल के बयान पर विवाद बढ़ गया है. रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराकर उन्हें अपना दामाद बनाते हैं और जनता को हिंदू मुस्लिमों के मुद्दों पर गुमराह करते हैं. पूर्व सांसद के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

पूर्व सांसद देवराज पटेल ने यह विवादित बयान मऊगंज कस्बे की एक स्कूल में कार्यक्रम के समापन के दौरान दिया था. कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा, हिंदू मुसलमान का नाम लेकर हमें बेवकूफ बनाती है और हम बेवकूफ बन भी जाते हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादातर भाजपा नेता अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम से करवाते हैं और हमें हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़वाते हैं. बकौल देवराज, बीजेपी चाहती है कि जनता धर्म के नाम पर लड़ती रहे.

Exit mobile version